फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Seminar on the Role of Medical Students in Viksit Bharat 2047

Ayodhya News: विकसित भारत 2047 पर चिकित्सा विद्यार्थियों की भूमिका पर संगोष्ठी

Thu, 16 Jul 2026 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 16 Jul 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Seminar on the Role of Medical Students in Viksit Bharat 2047
दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के सभागार में मौजूद एबीवीपी के कार्यकर्ता व अन्य।
अयोध्या। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में मेडिविजन अयोध्या महानगर ने दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में दृष्टि संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें विकसित भारत 2047 में चिकित्सा विद्यार्थियों की भूमिका विषय पर चर्चा हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह भिटौरिया और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर अध्यक्ष डॉ. विनोद आर्या ने कहा, चिकित्सा विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भाव का विकास समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डॉ. देवेंद्र सिंह भिटौरिया ने विकसित भारत के लक्ष्य में चिकित्सा विद्यार्थियों की संवेदनशीलता और नैतिकता की भूमिका पर जोर दिया। मुख्य वक्ता शशांक विद्यार्थी ने कहा, विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब चिकित्सा विद्यार्थी सामाजिक नेतृत्व और नवाचार से राष्ट्र के प्रति दायित्व निभाएंगे। पूर्व प्रांत छात्रा प्रमुख मोनिका परमार ने चिकित्सा शिक्षा को समाज सेवा का सर्वोत्तम अवसर बताया। कार्यक्रम का संचालन महानगर सेवार्थ विद्यार्थी संयोजिका रुचि पांडेय ने किया। इस अवसर पर विभाग के विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, महानगर संगठन मंत्री उदय मिश्रा, महानगर सोशल मीडिया संयोजक राहुल ठाकुर, सोनिका, आदित्य मिश्रा, गुंजा सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed