सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The DIG has taken charge

Ayodhya News: डीआईजी ने संभाला कार्यभार

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 08 Feb 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
The DIG has taken charge
11-सिविल लाइन ​स्थित कार्यालय में अ​धिनस्थ कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते  डीआईजी।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। एडीजी/आईजी प्रवीण कुमार के स्थानांतरण के बाद डीआईजी सोमेन वर्मा ने रविवार को कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पहले उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि अयोध्या परिक्षेत्र में सेवा का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। अयोध्या परिक्षेत्र के जिलों अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर व अमेठी में शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण व दोषियों को सजा दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सुचारु और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जाएगा। माफिया व गैंगेस्टर के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करके उनकी संपत्ति जब्तीकरण करवाकर कानून और शांति व्यवस्था कायम रखा जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed