{"_id":"6a526098f73b003a100cada6","slug":"the-ghagharas-mood-is-shifting-by-the-hour-anxiety-is-mounting-in-riverside-villages-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-153693-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हर घंटे बदल रहे घाघरा के तेवर, तटवर्ती गांवों में बढ़ी बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हर घंटे बदल रहे घाघरा के तेवर, तटवर्ती गांवों में बढ़ी बेचैनी
Sat, 11 Jul 2026 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी का बढ़ रहा जलस्तर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती गांवों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि, स्थिति अभी नियंत्रण में है, प्रशासन किसी भी संभावित बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
महगूपुरवा, कैथी और सल्लहापुर जैसे नदी किनारे बसे गांवों पर प्रशासन की नजर है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर रही हैं। बाढ़ खंड विभाग तटबंधों की निगरानी कर रहा है ताकि कटान या रिसाव न हो। कैथी माझा जाने वाला संपर्क मार्ग पानी में डूब गया है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों के लिए तीन नावों की व्यवस्था की है।