सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The message of inclusive unity goes out to the world from India itself: Amritanandamayi

भारत से ही दुनिया को जाता है समावेशी एकता का संदेश: अमृतानंदमयी

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 19 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
The message of inclusive unity goes out to the world from India itself: Amritanandamayi
राममंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करतीं माता आनंदमयी।
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम यंत्र स्थापना के अवसर पर आयोजित समारोह में केरल की प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु अमृतानंदमयी मां ने कहा कि भगवान राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने बेटे, भाई और पति सभी दायित्वों का निवर्हन अच्छे से किया। उनका जीवन त्याग और आदर्श से भरा है। सर्व समावेशी एकता का संदेश दुनिया को भारत से ही जाता है। श्रीराम ने भी अपने जीवन में सर्व समावेशी आचरणों को स्थान दिया था। भगवान राम एक राजा भी थे और सेनापति भी। इसलिए सीता को जंगल में छाेड़ना उनके लिए अपराध नहीं था। उन्होंने राष्ट्र और राज्य धर्म को अच्छे से निभाया। आज जब नैतिक मूल्य गिर रहे हैं तो श्रीराम का जीवन हमारा मार्गदर्शन करता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को सचेत करते हुए कहा कि बच्चों में बचपन से संस्कार विकसित किए जाने होंगे। आज का युवा नशे की चपेट में आ गया है। यह युद्ध से भी बड़ा खतरा है।
Trending Videos


पहली बार किसी मंच से मंदिर के पूर्णता की घोषणा

अयोध्या। श्रीराम यंत्र स्थापना समारोह का स्वागत भाषण करते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने पहली बार किसी मंच से मंदिर की पूर्णता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूर्ण और परिपूर्ण में अंतर होता है। पीएम मोदी ने जिस दिन राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया था उस दिन मंदिर का निर्माण पूर्ण हो गया था, लेकिन अब मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना से मंदिर परिपूर्ण हो गया है। तीन तल के राम मंदिर में भूतल में रामलला, प्रथम तल पर रामपरिवार और दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र और श्रीरामनाम की स्थापना हो चुकी है। उन्होंने मंदिर निर्माण में छोटे से छोटा योगदान देने वाले श्रमिकों, कारीगरों व कार्यदायी संस्था को नमन किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र की अस्मिता, हिंदू धर्म के पुनरोत्थान का मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed