सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The MP did not receive an invitation even for the New Year's program

Ayodhya News: नव संवत्सर कार्यक्रम में भी सांसद को नहीं मिला निमंत्रण

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 19 Mar 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
The MP did not receive an invitation even for the New Year's program
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम मंदिर में बृहस्पतिवार को आयोजित नव संवत्सर व श्रीराम यंत्र स्थापना के अवसर पर भी सांसद अवधेश प्रसाद को निमंत्रण नहीं मिला। इस पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देकर सरकार की छोटी मानसिकता का प्रतीक बताया है।
Trending Videos

सांसद ने कहा कि आमंत्रण देना राष्ट्रपति का नहीं, सरकार का काम है। इस बार भी उन्हें जिला प्रशासन या राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से नहीं बुलाया गया है। हालांकि, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की धरती पर देश की राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है, उनका अभिनंदन और स्वागत है। देवतुल्य मतदाताओं व प्रभु श्रीराम की जनता-जनार्दन की तरफ से उनका अभिवादन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छा होता है कि सरकार उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित करती तो वह नजदीक से एक सांसद और अयोध्या के प्रतिनिधि के रूप में उनका स्वागत करते। कहा कि न जाने सरकार उनसे क्यों परहेज करती है। अयोध्या में दीपोत्सव, प्राण प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण जैसे कार्यक्रमों में श्रीराम की प्रजा से भी सरकार दूरी बनाती है। इससे प्रभु श्रीराम की मर्यादा को भी ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed