{"_id":"6988a7657d234c00a50f8c55","slug":"the-temple-complex-is-being-grandly-decorated-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-142721-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मंदिर परिसर की हो रही भव्य साज-सज्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मंदिर परिसर की हो रही भव्य साज-सज्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
02- राम मंदिर में की जा रही साज-सज्जा से चमकता परिसर= ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब 19 मार्च को हिंदू नववर्ष पर प्रस्तावित भव्य समारोह को लेकर मंदिर परिसर को अंतिम रूप देने का काम तेज़ी से चल रहा है। आयोजन से पहले परिसर को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए साज-सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मंदिर परिसर की स्वच्छता और सुंदरीकरण के लिए करीब 100 अतिरिक्त मजदूर लगाए गए हैं, जो दिन-रात सफाई, मार्गों की मरम्मत और सजावटी कार्यों में जुटे हैं। फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट के माध्यम से पूरे परिसर को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि आगंतुकों को दिव्यता और गरिमा का अनुभव हो सके। 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस विशेष समारोह में राष्ट्रपति की उपस्थिति प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट और आयोजन से जुड़े विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम गरिमामय और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर परिसर का काम पूरा हो चुका है, अब परिसर की साज-सज्जा की जा रही है। 19 मार्च को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी, उससे पहले अधिकांश काम पूरे कर लिए जाएंगे। बताया कि फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है। परकोटा के प्रदक्षिणा मार्ग को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अस्थायी मंदिर का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा होगा। कारसेवकों का स्मारक अप्रैल तक बन जाएगा। उत्तर दिशा की बाउंड्रीवॉल 15 मार्च तक पूरी हो जाएगी। लगभग 70 मीटर तक का काम पूरा हो जाएगा।
इनसेट
रोजाना पांच हजार श्रद्धालु उप मंदिरों में कर सकेंगे दर्शन
डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि पास के जरिये रोजाना 5000 श्रद्धालुओं को उप मंदिरों में दर्शन कराया जाएगा। ऑनलाइन पास उपलब्ध कराएंगे। पास के जरिये श्रद्धालु सप्तमंडपम, कुबेर टीला व शेषावतार मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। उसका साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। उप मंदिरों की फिनिशिंग का काम फरवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा। एलएंडटी जैसे ही उपमंदिरों की व्यवस्था ट्रस्ट को सौंपेगी, उसके तुरंत बाद उप मंदिरों में दर्शन की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos