{"_id":"6988a7b53b4262919002c497","slug":"three-lakh-devotees-visited-ramlala-in-two-days-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-142718-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दो दिनों में तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दो दिनों में तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
01- राम मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार- ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। वीकेंड पर रामनगरी एक बार फिर आस्था और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आई। शनिवार और रविवार को मिलाकर करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। रविवार को तो सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर भक्तों का रेला लगा रहा। छुट्टी के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन को लेकर उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला।
भोर से ही सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए कतारों में लग गए। जय श्रीराम के जयघोष से पूरी रामनगरी गूंजती रही। रामलला के दर्शन पथ पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ डटने लगे थी। श्रद्धालुओं ने पूरे धैर्य के साथ मंदिर खुलने का इंतजार किया और जैसे ही प्रवेश की अनुमति मिली, जय श्रीराम का उद्घोष करते श्रद्धालुओं का रेला आगे बढ़ने लगा। श्रद्धालुओं में बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रही। कई परिवारों ने इसे आध्यात्मिक यात्रा के साथ पारिवारिक भ्रमण का अवसर बताया।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुचारु दर्शन व्यवस्था के चलते भक्तों ने अनुशासित ढंग से कतार में लगकर रामलला के दर्शन किए। स्वयंसेवकों और पुलिस बल की तैनाती से भीड़ प्रबंधन में काफी मदद मिली। ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जहां करीब 1.55 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए वहीं रविवार को भी लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे। रामनगरी में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करने की उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई है।
Trending Videos