सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Traffic jams spill onto the road, the railway station has become a road

Ayodhya News: सड़क पर ही छलका रहे जाम, बार बना रेलवे स्टेशन मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Feb 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams spill onto the road, the railway station has become a road
01-सिविल लाइन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के पॉश इलाके में सड़कों के किनारे ही लोग जाम छलका रहे हैं। पुराने भाजपा कार्यालय से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर स्थिति और बदतर है। यहां से महिलाओं व संभ्रांत नागरिकों का गुजरना भी दूभर है। शाम से ही सड़क के दोनों पटरियों पर लोग पैग बनाते देखे जा सकते हैं।
Trending Videos

इस वर्ष सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय के पास शराब की कंपोजिट दुकान खुली है। यही मार्ग पोस्टमार्टम हाउस और कैंट रेलवे स्टेशन की तरफ भी जाता है। इससे थोड़ा पहले स्थित एसबीआई तिराहे पर दर्जनों की संख्या में फूड कार्ट लगे रहते हैं। यहां काफी संख्या में लोग परिवार के साथ जमा होते हैं। यह तिराहा भी अंधेरा होने के बाद ही गुलजार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा लोग शराब खरीदकर सड़कों के किनारे ही पीने बैठ जाते हैं। सामने की पटरी पर बने टिनशेड में ही वह पैग बनाने लगते हैं। कुछ तो सड़क की पटरी पर ही बैठ जाते हैं। नशे में होते ही वह गाली-गलौज व अभद्रता करने लगते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली महिलाएं असहज हो जाती हैं। फूड कार्ट के सामने बैठी महिलाओं में भी असुरक्षा की भावना बढ़ जाती है।
हमारी टीम ने रविवार की रात इस सड़क का जायजा लिया तो ऐसे ही हालात देखे गए। शराब की दुकान के एकदम सामने चना-भूजा बनाने वाले व नॉनवेज की स्वचालित दुकान सजी थी। यहीं पर लोग खुलेआम शराब पी रहे थे। उधर से गुजर रही महिलाएं या तो फर्राटा भरते निकल रही थीं या रास्ता बदलकर तहसील तिराहे की ओर मुड़ जा रही थीं। रामपथ स्थित सहादतगंज के पास एक दुकान पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां भी लोग फुटपाथ पर ही शराब पीते देखे गए।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को इसके लिए अलर्ट किया जाएगा। सड़क पर शराब पीते मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वयं भी संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण करके जायजा लेंगे।

01-सिविल लाइन

01-सिविल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed