फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: BJP State President says Congress is using youth and students as a means to serve its political self-inter

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- कांग्रेस युवाओं और छात्रों को राजनीतिक स्वार्थ का माध्यम बना रही

Wed, 22 Jul 2026 05:27 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 22 Jul 2026 05:27 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं और छात्रों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध केवल राजनीतिक हताशा है, जबकि भाजपा सरकार शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे की योजनाओं से विकास को गति दे रही है।

विज्ञापन
UP: BJP State President says Congress is using youth and students as a means to serve its political self-inter
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस के हालिया प्रदर्शनों को राजनीतिक हताशा का परिणाम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास और जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बचाने का प्रयास हैं। प्रधानमंत्री का पद 140 करोड़ भारतीयों के जनादेश का प्रतीक है और उसकी गरिमा को चुनौती देना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। यदि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा है तो उसे संसद और संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से उठाना चाहिए।

विज्ञापन

कांग्रेस की राजनीति अब केवल विरोध के लिए

पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति अब केवल विरोध के लिए विरोध तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि जब भारत आर्थिक, सामरिक और वैश्विक स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है, तब कांग्रेस देश की सफलता पर गर्व करने के बजाय नकारात्मकता फैलाने में लगी है। उनके अनुसार कांग्रेस के पास न विकास का कोई विजन है और न ही कोई सकारात्मक एजेंडा।

विज्ञापन

कांग्रेस युवाओं और छात्रों को राजनीतिक स्वार्थ का माध्यम बना रही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस युवाओं और छात्रों को राजनीतिक स्वार्थ का माध्यम बना रही है, जबकि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के जरिए युवाओं को अवसर और कौशल प्रदान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, महिला छात्रावास निर्माण, उच्च शिक्षा संस्थानों को अनुदान और आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। साथ ही 333 किलोमीटर लंबे विंध्य एक्सप्रेसवे, नई बसों की खरीद और अन्य विकास परियोजनाओं को मंजूरी देकर प्रदेश के विकास को नई गति दी गई है।


उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस भ्रम और अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रही है। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब देगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली भाजपा विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed