{"_id":"6a60ac97de6df9bc56002167","slug":"video-video-bhajapa-btha-athhayakashha-samamalna-ma-sagathana-majabta-karana-ka-aahavana-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन मजबूत करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन मजबूत करने का आह्वान
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संवाद, संपर्क और समन्वय के मंत्र के साथ बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की जीत का आधार है और कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। अयोध्या सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके प्रयासों से भाजपा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।