{"_id":"6a5afe9ec339c81b3e0694d3","slug":"up-timings-of-schools-changed-again-in-the-capital-now-they-will-open-on-time-in-the-morning-read-the-full-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजधानी में फिर बदला स्कूलों का समय, अब इस टाइम पर सुबह खुलेंगे; पढ़िए BSA का पूरा आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजधानी में फिर बदला स्कूलों का समय, अब इस टाइम पर सुबह खुलेंगे; पढ़िए BSA का पूरा आदेश
Sat, 18 Jul 2026 09:50 AM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:50 AM IST
सार
राजधानी में मौसम सामान्य होने के बाद प्राथमिक से आठवीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। अब विद्यालय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे। नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
बदला स्कूल का समय
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में गर्मी से राहत को देखते हुए स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। अब सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैर-सरकारी और निजी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह समय बदलाव प्री-प्राइमरी/नर्सरी से लेकर कक्षा-8 तक की कक्षाओं के लिए लागू होगा। यह निर्णय 18 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा और अगले आदेशों तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
बता दे की कि लखनऊ में कुछ समय से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप चल रहा था, जिसके चलते स्कूलों के समय में बदलाव की मांग उठ रही थी। अब मौसम में आए बदलाव और गर्मी से राहत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। इस आदेश को कड़ाई से लागू करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
आदेश की प्रति महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। इससे पहले सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक विद्यालय का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन