फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1748 Durga idols installed, 277 places sensitive

Azamgarh News: 1748 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित, 277 स्थान संवेदनशील

Mon, 19 Oct 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
1748 Durga idols installed, 277 places sensitive
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र और दशहरे को लेकर जिले में धार्मिक उत्साह चरम पर है। इस वर्ष जिले में कुल 1748 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनमें 277 स्थानों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। वहीं, जिले में 182 स्थानों पर रामलीला का आयोजन हो रहा है। दशहरे पर 155 स्थानों पर रावण दहन और इसके बाद 55 स्थानों पर भरत मिलाप का कार्यक्रम होगा। पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा समितियों ने आकर्षक पंडाल सजाए हैं। सुबह-शाम आरती और धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ रही है। दूसरी ओर, रामलीला के मंचन के माध्यम से भगवान राम के जीवन प्रसंगों का चित्रण किया जा रहा है। दशहरे पर रावण दहन और भरत मिलाप के आयोजनों को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में दुर्गा पूजा, रामलीला और दशहरा आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौती है। संवेदनशील चिह्नित स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। त्योहारों के दौरान भीड़ और आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारिख ने बताया कि दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई। पूजा पंडालों में पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। संवेदनशील पूजा पंडालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी को भी दशहरे में गड़बड़ी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed