सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A complaint was lodged in the police station against the District Social Welfare Officer and the desk assistant.

Azamgarh News: जिला समाज कल्याण अधिकारी और पटल सहायक के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A complaint was lodged in the police station against the District Social Welfare Officer and the desk assistant.
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन स्तर से रोक के बाद भी 10 शिक्षकों के वेतन भुगतान मामले में उप निदेशक, समाज कल्याण विभाग ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी और पटल सहायक सत्येंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि उनके खिलाफ तहरीर दिए जाने की जानकारी है। फिलहाल, इस मामले में किसी तरह की टिप्पणी नहीं करनी है। इधर, पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos

शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह ने 20 फरवरी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि जिला समाज कल्याण अधिकारी और उनके पटल सहायक ने शासकीय धन का दुरुपयोग किया तथा सहायक अध्यापकों की जो नियुक्तियां शासनादेश के विपरीत की गई थीं, शासन से रोक के बाद भी उनको भुगतान कर दिया गया। मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम रविंद्र कुमार ने सीडीओ की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया। इसमें जिला विकास अधिकारी और मुख्य कोषाधिकारी शामिल थे। जांच में 10 अध्यापकों को लगभग 51.46 लाख रुपये का भुगतान अनियमित रूप से किए जाने की पुष्टि हुई है। डीएम ने जांच रिपोर्ट के साथ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने चार मई के अंक में पेज वन इनसाइड पर ''''शासन से रोक के बाद भी 10 शिक्षकों के रुके वेतन का कर दिया भुगतान'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के तीन दिन बाद डीडी समाज कल्याण ने पटल सहायक और जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच कराई गई। आरोपों की पुष्टि होने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी और पटल सहायक सत्येंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। - आरके चौहान, डीडी समाज कल्याण।
अभी तक हमें डीडी समाज कल्याण की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, जैसे ही तहरीर मिलती है, प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -यादवेंद्र पांडेय, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed