{"_id":"6a046268766bb8523d0f1660","slug":"video-high-tech-cctv-cameras-intensify-city-surveillance-in-azamgarh-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आजमगढ़ में हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से शहर की निगरानी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आजमगढ़ में हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से शहर की निगरानी तेज
आजमगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिले के 16 प्रमुख चौराहों पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और विभिन्न गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि सभी कैमरों की मॉनिटरिंग एसपी ट्रैफिक कंट्रोल रूम से 24×7 की जा रही है। कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान करने में भी सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों को आधुनिक निगरानी प्रणाली से जोड़ दिया गया है। इससे अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।