सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A gift to the people of Purvanchal in summer, Jodhpur-Mau special train will start running.

Azamgarh News: गर्मी में पूर्वांचलवासियों को सौगात, शुरू होगी जोधपुर-मऊ स्पेशल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A gift to the people of Purvanchal in summer, Jodhpur-Mau special train will start running.
विज्ञापन
फूलपुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जोधपुर-मऊ साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मऊ, आजमगढ़ और शाहगंज मार्ग से संचालित होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार विशेष ट्रेन 24 से 12 जुलाई तक चलाई जाएगी, जिससे पूर्वांचल के यात्रियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
Trending Videos

रेल जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04823 प्रत्येक सप्ताह शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर, लखनऊ और अयोध्या होते हुए दूसरे दिन सुबह 8:55 बजे शाहगंज, 9:32 बजे खुरासन रोड, 10:15 बजे आजमगढ़ तथा 10:47 बजे मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचेगी और 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04824, 26 से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 4 बजे मऊ से रवाना होगी। यह ट्रेन 4:32 बजे मुहम्मदाबाद गोहना, 5:05 बजे आजमगढ़, 5:47 बजे खुरासन रोड तथा 7:05 बजे शाहगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लखनऊ, कानपुर और फर्रुखाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसी द्वितीय श्रेणी के दो, एसी तृतीय श्रेणी के चार, स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के चार तथा एसएलआर / एसएलआरडी के दो कोच शामिल रहेंगे। रेल सलाहकार समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने बताया कि यह ट्रेन पिछले वर्ष भी चलाई गई थी। इस वर्ष पुनः संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed