{"_id":"69de93078bf9bd497603c76d","slug":"an-fir-has-been-lodged-against-nine-named-persons-including-a-history-sheeter-and-100-unidentified-persons-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-148640-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हिस्ट्रीशीटर समेत नौ पर नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हिस्ट्रीशीटर समेत नौ पर नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के पहिया बुजुर्ग गांव निवासी 75 वर्षीय राजबहादुर यादव ने गांव के हिस्ट्रीशीटर फूलचंद समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद, परिवार एवं महिलाओं और करीब 100 अज्ञात लोगों पर मारपीट, और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से प्राथमिकी दर्ज कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की थी। एसपी डा.ॅ अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस ने जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सात अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को अतरौलिया थाना क्षेत्र के पहिया बुजुर्ग गांव निवासी 75 वर्षीय राजबहादुर यादव ने शिकायत पत्र सौंपा था।
आरोप था कि 23 मार्च 2026 की सुबह करीब 4.30 बजे गांव के हिस्ट्रीशीटर फूलचंद यादव के उकसावे पर निरंकार, ओंकार, लालमन, राजेन्द्र, दीपक, सौरभ, सुरेन्द्र, जगदीश, परिवार व परिवार की महिलाएं और 100 व्यक्ति नाम पता अज्ञात नामजद आरोपितों सहित बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडा और अवैध असलहों से लैस होकर पीड़ित के घर पहुंचे और उनकी जमीन पर जबरन दीवार बनाकर कब्जा करने लगे।
विरोध करने पर मारपीट की। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर फूलचन्द्र, निरंकार, ओंकार, लालमन, राजेन्द्र, दीपक, सौरभ, सुरेंद्र, जगदीश, परिवार व परिवार की महिलाएं और 100 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X