सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity Crisis Power trips 15 times in 24 hours demand nears double issues faults breakdowns persist

Electricity Crisis: 24 घंटे में 15 बार ट्रिप कर रही बिजली, दोगुनी के करीब डिमांड; फाल्ट-ब्रेकडाउन से परेशानी

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 21 Apr 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: गर्मी में डिमांड बढ़ने से बिजली ट्रिप कर जा रही है। आजमगढ़ में सबसे ज्यादा ट्रिपिंग सुबह और रात के समय हो रही है। बिजली की कटौती भी ज्यादा हो रही है। लोगों को 13 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।

Electricity Crisis Power trips 15 times in 24 hours demand nears double issues faults breakdowns persist
बिजली का ट्रांसफार्मर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Electricity Crisis: तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। घरों और प्रतिष्ठानों में एसी, कूलर, पंखा, फ्रीज का इस्तेमाल तेजी से हो रहा है। लोड बढ़ने से 24 घंटे में 15-16 बार बिजली ट्रिप कर जा रही है, वहीं, ओवरलोड से प्रतिदिन औसतन 12 से 13 ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। 

Trending Videos


गर्मी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। कटौती के साथ ही ट्रिपिंग भी शुरू हो गई है। इससे भीषण गर्मी में जनमानस बेहाल हो जा रहा है। सामान्य दिनों में 300 से 325 मेगावाट तक बिजली की खपत होती है, लेकिन बीते शनिवार को जिले में जहां 518 मेगावाट बिजली खपत हुई थी वहीं, 24 घंटे बाद रविवार को बिजली की डिमांड बढ़कर 558 मेगावाट पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अहरौला क्षेत्र के रेडहा और गोपालगंज भेदौरा सब स्टेशनों से लगभग 14 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। दोनों स्टेशनों से करीब 15 बार बिजली ट्रिप कर रही है। बार- बार ट्रिपिंग से खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है। किसानों को रात में घंटों बैठकर बिजली का इंतजार करना पड़ रहा है।

बरदह में विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत पांच फीडर बरदह, बड़गहन, बहादुरपुर, जीवली और राजागंज आते हैं। गर्मी में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। ट्रिपिंग से घ्ररेलू बिजली उपकरण जल जा रहे हैं। जेई आतिश यादव ने बताया कि ट्रिपिंग की समस्या फिलहाल बनी हुई है, जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

मेंहनगर में भी बदन झुलसा देने वाली गर्मी के बीच लगातार हो रही विद्युत कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अमौड़ा, लौदर, खड़कपुर, चकवारा सहित कृषि फीडरों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन वर्तमान में बिजली की अनियमित आपूर्ति, बार-बार ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन की समस्या के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एक हजार ट्रांसफार्मर तैयार
विद्युत वर्कशॉप के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि गर्मी को देखते हुए वर्कशॉप में विभिन्न क्षमता के लगभग एक हजार ट्रांसफार्मर पहले से ही तैयार कर रख लिए गए हैं। अभी कोई ज्यादा समस्या नहीं है क्योंकि औसतन करीब 12 से 13 ट्रांसफार्मर जल रहे हैं और रोज करीब 25 से अधिक ट्रांसफार्मर तैयार किए जा रहे हैं। शिकायत आने के बाद समय से ट्रांसफार्मर बदल दिए जा रहे हैं।

कभी लोकल फाल्ट तो कभी ब्रेक डाउन के नाम पर बिजली काट दी जा रही है। बिजली कब आ रही कब जा रही इसका कोई समय नहीं है। - ऋषभ तिवारी, बरदह

रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। सुबह और रात में अधिक ट्रिपिंग हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग होने से लोग गर्मी में बेहाल हो जा रहे हैं। - दिनेश कुमार, अहरौला

गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की डिमांड सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को 45 मेगावाट तक बढ़कर बिजली की डिमांड 558 मेगावाट तक पहुंच गई है। उपभोक्ता अनावश्यक बिजली का उपयोग न करें। - मो. अरशद, अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन

रोस्टर के अनुसार ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। अभी कहीं ज्यादा ओवरलोड की समस्या नहीं है। जहां फॉल्ट हो रहे हैं, उसको बनाने के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। बिजली व्यवस्था में सुधार के भी कार्य कराए जा रहे हैं। - गौरव तिवारी, अधीक्षण अभियंता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed