{"_id":"6a5bd991da322ba323060f15","slug":"anger-erupted-over-the-poor-drainage-in-bardah-market-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-153745-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बरदह बाजार में बदहाल जलनिकासी पर फूटा गुस्सा, जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बरदह बाजार में बदहाल जलनिकासी पर फूटा गुस्सा, जाम की चेतावनी
विज्ञापन
जलनिकासी की समस्या को लेकर बरदह बाजार में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरदह। राष्ट्रीय राजमार्ग-128 (गोरखपुर-प्रयागराज मार्ग) स्थित बरदह बाजार में वर्षों से बनी जलनिकासी की समस्या को लेकर शनिवार को व्यापारियों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जाम नालियों, जलभराव, सड़क किनारे पड़े कचरे और दुर्गंध से परेशान लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे चक्काजाम आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में विकास राय, आंसू, अंकित राय, रामचंद्र, रामचरण, रामकरण, राममिलन, सोनू राय, छबीले मोदनवाल, संजय, संदीप, राजू तिवारी, रामलाल यादव, दुलार यादव, सती सेठ, बेचन सरोज और अजय मोदनवाल समेत कई लोग शामिल रहे। उनका कहना था कि पिछले करीब पांच वर्षों से बाजार की दोनों ओर बनी नालियों का पानी निकासी के अभाव में जमा रहता है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने जेसीबी से नालियों की सफाई कराई, लेकिन निकाली गई मिट्टी और कचरे को सड़क किनारे तथा दुकानों के सामने ही छोड़ दिया गया। बरदह थाने के सामने समेत कई स्थानों पर कचरे के ढेर से दुर्गंध फैल रही है। वहीं फिसलन के कारण राहगीर गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग सहित कई स्तरों पर शिकायत की गई, लेकिन अब तक केवल औपचारिक सफाई कर खानापूर्ति की गई। जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने सड़क किनारे पड़े कचरे और मिट्टी को तत्काल हटाने तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की।
एसडीएम मार्टीनगंज बलराम गुप्ता ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है। मामले की जानकारी लेकर लेखपाल से निरीक्षण कराया जाएगा। फिलहाल पानी निकासी की अस्थायी व्यवस्था कराई जाएगी, जबकि स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।