{"_id":"6a5bd7c00d9a27bf8605f32d","slug":"in-katar-village-a-100-kva-transformer-was-inaugurated-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-153773-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कटार गांव में 100 केवीए ट्रांसफाॅर्मर का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कटार गांव में 100 केवीए ट्रांसफाॅर्मर का किया लोकार्पण
विज्ञापन
फूलपुर तहसील के ग्राम पंचायत कटार में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करते सांसद दरोगा प्रसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटार में शनिवार को सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने विकास निधि से करीब पांच लाख रुपये की लागत से स्थापित 100 केवीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। ट्रांसफाॅर्मर लग जाने से ग्रामीणों को लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
सांसद ने कहा कि सांसद निधि का प्रत्येक रुपया जनहित के कार्य में खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफाॅर्मर से किसानों, विद्यार्थियों और घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने हेवती गांव में दादा-पोते की हत्या के मामले में कहा कि घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने इसे कानून व्यवस्था की विफलता बताते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार और घूसखोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था से परेशान है। आरोप लगाया कि सरकार विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म और जाति की राजनीति कर रही है। इस दौरान पूर्व प्रमुख बृजलाल यादव, हरेंद्र सरोज, जितेंद्र यादव, मायाशंकर यादव, सुरेश यादव, कुन्ना यादव, दिनेश यादव, त्रिलोक यादव आदि मौजूद रहे।