{"_id":"6a14b0d0bd6113f21805b234","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-on-may-31-at-37-centres-17096-candidates-will-appear-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-150814-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 37 केंद्रों पर 31 मई को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 17,096 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 37 केंद्रों पर 31 मई को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 17,096 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 31 मई को होने वाली बी एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हरिऔध कला केंद्र में स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक सोमवार को हुई।
डीएम ने बताया कि जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 17,096 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा, प्रथम पाली सुबह 09:00 से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02:00 से 05:00 बजे तक। परीक्षा की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। बताया कि प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ केंद्र प्रतिनिधियों की भी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी परीक्षा दिवस पर सुबह 07:00 बजे तक अपने-अपने केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पहुंचें और व्यवस्थाओं की जांच कर नियंत्रण कक्ष को सूचना दें। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू रहेगी तथा फोटोस्टेट की दुकानें, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे व बस स्टेशनों पर मार्गदर्शन संकेतक लगाए जाएंगे तथा गर्मी को देखते हुए पेयजल, ओआरएस और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा गंभीर सिंह, परीक्षा नोडल अधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित समस्त स्टेटिक / सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।