पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Celebrated as Sahajanand's state minister and Vinod became the regional president

Azamgarh News: सहजानंद के प्रदेश मंत्री, विनोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर मनाया जश्न

Sun, 28 Jun 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Celebrated as Sahajanand's state minister and Vinod became the regional president
मेंहनगर में भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
भारतीय जनता पार्टी के संगठन में हुए नए बदलाव के बाद शनिवार को मेंहनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री तथा विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। भाजपा के पूर्व जिलामंत्री एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पार्टी कार्यालय गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि सहजानंद राय जमीन से जुड़े जननेता हैं, जबकि विनोद राय संगठन के अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पूर्वांचल में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। यह संगठनात्मक बदलाव वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संकेत है। अब बूथ स्तर तक संगठन को और सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं शासकीय अधिवक्ता राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश सिंह, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक जयप्रकाश सिंह, रणवीर सिंह, सभासद सुधीर राय, अधिवक्ता रामजन्म सिंह, अधिवक्ता वीरेंद्र सरोज, राणा भूपेश सिंह, जंगबहादुर यादव, रूपेश सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में प्रदेश संगठन द्वारा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार लखनऊ से गोरखपुर जा रहे विनोद राय का शनिवार को अतरौलिया के गदनपुर टोल प्लाजा के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विनोद राजभर के नेतृत्व में स्वागत किया। विनोद राय ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed