{"_id":"6a417189dbd16b96e10274bb","slug":"in-ballia-work-is-being-taken-from-a-dibar-contractor-divisional-commissioner-angry-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-152677-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बलिया में डिबार ठेकेदार से लिया जा रहा काम, मंडलायुक्त नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बलिया में डिबार ठेकेदार से लिया जा रहा काम, मंडलायुक्त नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक ने शनिवार की देर शाम कार्यालय सभागार में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं, कर करेतर वसूली, अन्य राजस्व कार्यों और नगरीय निकायों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि बलिया में कार्यदायी संस्था उप्र जल निगम-नगरीय द्वारा ठेकेदार को डिबार करने के बावजूद कार्य कराया जा रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही संस्तुति शासन को प्रेषित करने को कहा।
कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद की ओर से बलिया के नौरंगा में कराए जा रहे कार्य को काफी विलंबित पाते हुए संबंधित अधिशासी अभियंता को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के स्तर पर भी कार्य विलंबित होने पर संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने और पूर्ण विवरण के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के स्तर पर पांच कार्य ठेकेदार के कारण विलंबित होने पर मंडलायुक्त ने कहा कि समस्त कार्यदायी संस्थाएं उन ठेकेदारों को चिह्नित करें। मंडलायुक्त विवेक ने कार्यदायी संस्थावार परियोजनाओं की समीक्षा करके कहा कि जिनके पास काम अधिक हैं और वह अपेक्षित गति से कार्य नहीं कर रहे हैं, तो ऐसे ठेकेदारों को काम नहीं दिया जाना चाहिए। उप्र जल निगम के स्तर पर तीनों जिलों में पर्याप्त संख्या में परियोजनाएं 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हैं पर बलिया व मऊ में कार्य की प्रगति धीमी है। निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं 90 प्रतिशत से ज्यादा पूर्ण हो चुकी हैं उसे तत्काल शत-प्रतिशत पूर्ण कराते हुए हैंडओवर की कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार ने जिले के एक कार्य में कमी बताई। इस पर मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त-प्रशासन को निर्देश दिया कि वह स्वयं मौके पर एक्सपर्ट के साथ जाएं और परियोजना का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार, सीडीओ बलिया ओजस्वी राज, अपर आयुक्त-प्रशासन प्रमोद पांडेय, संयुक्त विकास आयुक्त आरबी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।