{"_id":"6148d4608ebc3e915e51bfca","slug":"chargesheet-could-not-be-filed-against-mukhtar-and-gang-azamgarh-news-vns612755110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दाखिल हो सकी मुख्तार व गैंग के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दाखिल हो सकी मुख्तार व गैंग के खिलाफ चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ सोमवार को गैंगेस्टर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकी। मुख्तार के वकील के मौखिक विरोध के चलते न्यायाधीश ने अब चार्जशीट दाखिल करने के लिए अगली तारीख बुधवार को नियत की है।
तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में सड़क ठेके के विवाद में मुख्तार एंड पार्टी द्वारा ठेकेदार पर फायरिंग की गई थी। इस घटना में ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया था लेकिन उसके दो मजदूर गोली लगने से घायल हुए थे। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत भी हो गई थी। इस मामले में तरवां थाने में माफिया मुख्तार समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में इसी मामले में पुलिस ने मुख्तार एंड पार्टी पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। विवेचना के बाद आईओ प्रशांत श्रीवास्तव ने नौ के बजाए 11 लोगों का नाम शामिल कर दिया। सोमवार को आईओ प्रशांत श्रीवास्तव चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करने के लिए पहुंचे तो मुख्तार के वकील लल्लन सिंह ने उनसे चार्जशीट की कापी मांगी, जिसे वे उपलब्ध नहीं करा सके। इसके साथ ही वकील लल्लन सिंह ने कहा कि जब मुकदमा दर्ज हुआ तो नौ लोगों के नाम शामिल थे बाद में दो अन्य के नाम कैसे बढ़ गए। मुख्तार के वकील के मौखिक विरोध के चलते सोमवार को आईओ प्रशांत श्रीवास्तव गैंगेस्टर कोर्ट में चार्जशीट नहीं दाखिल कर सके। न्यायाधीश ने अब चार्जशीट दाखिल करने के लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया है।