सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Colors and canvas not found in lock down, emotions emanating from paper pulp

लॉक डाउन में नहीं मिले रंग और कैनवास तो कागज की लुगदी से उकेरी भावनाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Colors and canvas not found in lock down, emotions emanating from paper pulp
अपने आवास पर कलाकृति तैयार करते भूपेंद्र अस्थाना। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। रचनात्मकता कभी एक आदर्श क्षण के लिए इंतजार नहीं करती है। बल्कि एक आदर्श तभी आता है जब कोई रचनाकार के माध्यम से रचना जन्म लेती है। कोरोना जैसे महामारी के चलते पिछले कई हफ्तों से सभी लोग अपने और अपने परिवार के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घरों में हैं। यह एक एकांतवास की स्थिति है। ऐसे में लोग समय का सदुपयोग भी कर रहे हैं, नए रचनात्मक कार्य कर रहे हैं।
Trending Videos

इसी कड़ी में युवा चित्रकार भूपेंद्र कुमार अस्थाना भी मूर्तिकला में नए प्रयोग कर रहे हैं। दरअसल यह प्रयोग पल्प विधि है। इसे पेपर मैसी या कागज की लुगदी भी कहते हैं। लॉक डाउन के चलते कला सामग्री की उपलब्धता न हो पाने के कारण भूपेंद्र ने घर मे रखे रद्दी अखबारों, पुराने कागजों को ही अपने कला का माध्यम बना लिया। वैसे तो पेपर मैसी बहुत ही पुरानी पद्धति है। इसका प्रयोग बड़ी संख्या में बहुत से कलाकारों ने किया है। इसके माध्यम से मास्क (मुखौटा), खिलौने, पपेट के अलावा भी बहुत सी चीजें बनाई जा सकती हैं। यह बहुत ही आसान होता है। हम अपने घरों में रहकर इसके माध्यम से अपने कल्पनाओं को सुंदर आकर दे सकते हैं। भूपेंद्र अस्थाना ने इस दो महीने के लॉक डाउन के दौरान कई पोर्ट्रेट, खिलौने बनाए। उनका मानना है कि रचनात्मक कार्यों के लिए किसी विशेष समय का इंतजार नहीं किया जाता बल्कि हर पल कलाकार अपनी रचनाओं में ही रहता है। हर पल प्रयोग करता रहता है।

अपने आवास पर कलाकृति तैयार करते भूपेंद्र अस्थाना।

अपने आवास पर कलाकृति तैयार करते भूपेंद्र अस्थाना।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed