फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gang swindled land worth 35 lakh using forged land records busted and four arrested

UP News: आजमगढ़ में जमीन के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, चार आरोपी पकड़े; मास्टरमाइंड पर 20 मामले दर्ज

Fri, 24 Jul 2026 06:38 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 24 Jul 2026 06:38 PM IST
सार

आजमगढ़ में अहरौला पुलिस ने जमीन बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मास्टरमाइंड शोभनाथ सेठ समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
 

विज्ञापन
Gang swindled land worth 35 lakh using forged land records busted and four arrested
चार ठग पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहरौला पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी खतौनी के आधार पर जमीन बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड शोभनाथ सेठ समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त एक कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी शोभनाथ सेठ के खिलाफ एनआई एक्ट के 20 से अधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अहरौला पुलिस को सूचना मिली कि थाना अहरौला में दर्ज धोखाधड़ी के प्राथमिकी से जुड़े आरोपी बरामदपुर पुलिया की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोककर तलाशी ली। 
विज्ञापन


इसके बाद अहरौला थाना क्षेत्र के मतलूबपुर निवासी शोभनाथ सेठ, सुधीर सेठ, इन्द्रभूषण सेठ और दनियालपुर निवासी मुन्नीलाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी एवं कूटरचित खतौनी दिखाकर लोगों को जमीन बेचने का झांसा देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भरोसा जीतने के बाद बैंक खाते में आरटीजीएस और नकद के माध्यम से रुपये ले लेते थे, लेकिन न तो जमीन का बैनामा कराते थे और न ही रकम वापस करते थे। रुपये मांगने पर पीड़ितों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। 


इस मामले में अतरौलिया थाना क्षेत्र के दुर्गेश कुमार पांडेय की तहरीर पर थाना अहरौला में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी शोभनाथ सेठ और उसके भाई सुधीर सेठ के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी सहित कई प्राथमिकी दर्ज हैं। शोभनाथ सेठ के विरुद्ध एनआई एक्ट के 20 से अधिक मामले भी न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य मामलों और ठगी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed