सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kicked out of the house after the birth of a girl, the couple reunited after reconciliation

Azamgarh News: बच्ची पैदा होने पर घर से निकाला, सुलह के बाद एक हुए दंपती

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kicked out of the house after the birth of a girl, the couple reunited after reconciliation
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में मिशन शक्ति 5.0 अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत सोमवार को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक हुई। इसमें बच्ची पैदा होने पर घर से विवाहिता को निकालने का मामला आया। काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराकर दंपती को एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
Trending Videos

बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक समरसता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कुल तीन प्रकरणों में दोनों पक्षों को फोन व नोटिस के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता के लिए बुलाया गया। इसमें एक प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउंसिलिंग एवं प्रयासों के बाद एक प्रकरण में आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों में अगली तिथि निर्धारित कर दोनों पक्षों को पुनः सुनवाई के लिए बुलाया गया है। समझौता किए गए प्रकरण में पति व ससुराल पक्ष पर बच्ची के जन्म के बाद मारपीट, गाली-गलौज व घर से निकालने का आरोप था। काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराकर परिवार को पुनः एक साथ रहने के लिए तैयार किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे परिवारों को जोड़ने और पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बैठक में काउंसलर व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कुल एक प्रकरण में समझौता कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed