{"_id":"69fe43b78eb96b84900cfbcc","slug":"luring-customers-with-a-15-discount-on-one-time-purchases-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-149845-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एकमुश्त खरीद पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट देकर लुभा रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एकमुश्त खरीद पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट देकर लुभा रहे ग्राहक
विज्ञापन
हाईडिल चौराहा स्थित एक दुकान पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। सहालग में बाजारों की रौनक बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ के साथ इन सामानों की मांग में भी तेजी आई है। शादियों के चलते लोग उपहार स्वरूप टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर और माइक्रोवेव ओवन की खरीदारी कर रहे हैं। सबसे अधिक मांग फ्रिज और वॉशिंग मशीन की देखी जा रही है।
शहर के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष सुविधाएं भी दे रहे हैं। इसमें ईएमआई पर उपकरण मुहैया कराने व डिस्काउंट की सुविधा दी जा रही है। यही नहीं कंपनी के उपकरणों में गारंटी व वारंटी की सुविधा दी जा रही है। एकमुश्त खरीद पर तो 10 से लेकर 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के विक्रेता रजत बरनवाल ने बताया कि सहालग को देखते हुए ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्मार्ट टीवी लोगों की पहली पसंद है। डबल डोर फ्रिज की भी अच्छी बिक्री हो रही है।
गारंटी व वारंटी की सुविधा ग्राहकों को भा रही है। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी रत्नेश यादव ने बताया कि एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, माइक्रोवेव ओवन और अन्य सामान भी डिमांड बढ़ी है। ईएमआई से लेकर एक मुश्त खरीद पर अलग-अलग डिस्काउंट की स्कीम चल रही है
इलेक्ट्रॉनिक सामान और कीमत
एलईडी 32 इंच- 10000 से 15000 रुपये
रेफ्रिजरेटर- 12,000 से 20,000 रुपये
वॉशिंग मशीन- 10000 से 18,000 रुपये
कूलर प्लास्टिक- 6000 से 15000 रुपये
मिक्सर- 2000 से 5000 रुपये
Trending Videos