पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man accused of murdering elder brother arrested within five hours in Azamgarh

रिश्तों का कत्ल: बड़े भाई की हत्या का आरोपी पांच घंटे में गिरफ्तार, मां से विवाद के बाद गुस्से में किया हमला

Wed, 01 Jul 2026 02:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 01 Jul 2026 02:55 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने हत्या के आरोपी को पांच घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि मां से विवाद के दौरान गुस्से में हमला किया, जिसमें बड़े भाई की जान चली गई। 

विज्ञापन
Man accused of murdering elder brother arrested within five hours in Azamgarh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के नयापुरा कस्बे में बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने वारदात के करीब पांच घंटे के भीतर आरोपी देवर अनस उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में मां के साथ हुए विवाद के बाद गुस्से में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि 30 जून की शाम नयापुरा कस्बा निवासी सुमैया अख्तरी ने तहरीर देकर बताया था कि उनके पति दिलशेर अहमद और उनके देवर अनस उर्फ राजू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अनस ने चाकू निकालकर दिलशेर के पेट और पीठ पर कई वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंची सुमैया पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह जान बचाकर बाहर निकल गईं। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दिलशेर की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में जहानागंज थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना के बाद थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। देर रात मुखबिर की सूचना पर करहा मार्ग स्थित पुनर्जी पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी मो. अनस उर्फ राजू (24) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आईपीएल में सट्टा: 2000 खातों से होकर गुजरी 700 करोड़ की रकम, जांच में जुटी साइबर विशेषज्ञों की टीम

पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बड़ा भाई दो वर्ष दुबई में रहने के बाद करीब 15 दिन पहले घर लौटा था। घर खर्च को लेकर मां और भाई के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान भाई द्वारा मां को धमकाने पर उसे गुस्सा आ गया और उसने पास में रखा चाकू उठाकर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed