पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13 departments will take charge of controlling communicable diseases starting today

Azamgarh News: 13 विभाग आज से संभालेंगे संचारी रोग नियंत्रण की जिम्मेदारी

Wed, 01 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
13 departments will take charge of controlling communicable diseases starting today
आजमगढ़। एक से 31 जुलाई तक जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, डायरिया व अन्य संचारी रोगों की रोकथाम और समय से उपचार उपलब्ध कराना है। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, शिक्षा, नगर निकाय, कृषि, पशुपालन समेत 13 विभाग मिलकर संचारी रोग नियंत्रण पर काम करेंगे। दस्तक अभियान के दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, आईएलआई, टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार, कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करेंगे। इसका विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगे। परिवारों की आभा आईडी भी बनाई जाएगी। डायरिया नियंत्रण के लिए आशा कार्यकर्ता ओआरएस व जिंक भी उपलब्ध कराएंगे, जबकि मच्छरों की रोकथाम के लिए जलभराव समाप्त करने, एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग की कार्रवाई तेज की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खुले में बिकने वाले दूषित व सड़े-गले खाद्य पदार्थों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। अपने कार्यालय से डीएम हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed