सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police personnel accused of beating up tanker driver for opposing illegal extortion in Azamgarh

यूपी में खाकी पर दाग: अवैध वसूली का विरोध पड़ा भारी, पुलिसकर्मियों पर टैंकर चालक को लात-घूसों से पीटने का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 08 Jun 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: आजमगढ़ जिले में पुलिसकर्मियों पर टैंकर चालक की पिटाई का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि अवैध वसूली का विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसका हाथ टूट गया। 

Police personnel accused of beating up tanker driver for opposing illegal extortion in Azamgarh
पीड़ित ने डीएम को ज्ञापन सौंप की जांच की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र की चक्रपानपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों पर एक गैस टैंकर चालक से मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि सिपाहियों ने चालक रामप्रवेश राजभर का दाहिना हाथ तोड़ दिया। इस घटना के विरोध में सोमवार को कई वाहन चालक संगठनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
चालकों ने आरोप लगाया कि तीन जून को टैंकर चालक रामप्रवेश गोरखपुर से मथुरा जा रहा था। डीहा बाजार में गाड़ी खड़ी करने पर सिपाहियों ने उससे अवैध वसूली करने का प्रयास किया। जब रामप्रवेश ने पैसे देने से मना किया, तो उसे जबरन चौकी ले जाया गया। वहां लात-घूसों, डंडे और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई से चालक का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। सिपाहियों पर रामप्रवेश के पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप है। वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद यादव के नेतृत्व में चालकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एडीएम गंभीर सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष पर भी लगाया आरोप

संगठन का कहना है कि घटना की शिकायत करने पर जहानागंज थानाध्यक्ष ने कार्रवाई नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने पीड़ित चालक के खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। संगठन ने जिलाधिकारी से घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने चालक पर दर्ज फर्जी केस निरस्त करने की भी अपील की है।
 
चालकों ने की सुरक्षा की मांग
सोमवार को बड़ी संख्या में वाहन चालक जिला मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने की मांग दोहराई। इसके साथ ही, पीड़ित चालक को सुरक्षा प्रदान किए जाने की भी मांग की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री अरविंद यादव और जिलाध्यक्ष गुलाम गौस मंसूरी सहित कई चालक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed