{"_id":"6a875715b4d202aa540bec4b","slug":"rise-in-opd-patients-with-dry-cough-and-headache-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-155696-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ओपीडी में बढ़े सूखी खांसी और सिरदर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ओपीडी में बढ़े सूखी खांसी और सिरदर्द के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। मंडलीय जिला चिकित्सालय की ओपीडी में इन दिनों सूखी खांसी, सिरदर्द और वायरल के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
बृहस्पतिवार को अस्पताल की ओपीडी में करीब डेढ़ हजार मरीजों के पर्चे बनाए गए। इनमें सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रही, जहां करीब 400 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार कराया।
सुबह अस्पताल खुलने के साथ ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ जुटने लगी। मेडिसिन विभाग में सूखी खांसी, सिरदर्द, वायरल बुखार और गले में खराश की शिकायत लेकर अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि प्रतिदिन वायरल बुखार, सिरदर्द, खांसी, जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम में संक्रमण के कारण खांसी की समस्या पैदा होती है। इसके लिए चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, मेडिकल की दुकानों से अनावश्यक दवाएं न खाएं।
-- वर्जन
मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव में वायरल संक्रमण की समस्या पैदा होती है। ऐसे में सावधानी बरतना ही सबसे बेहतर उपाय है। अगर परेशानी हो रही है तो अवश्य चिकित्सकीय सलाह लें। अनावश्यक दवाएं खाने से परहेज करें। -डॉ. सतीशचंद्र कन्नौजिया, एसआईसी।
--
बचाव और राहत के उपाय
दिन में दो से तीन बार गर्म पानी की भाप लें।
हमेशा गुनगुना पानी पिएं और ठंडी चीजों से दूर रहें।
अदरक, तुलसी और शहद का सेवन गले को राहत देता है।
बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवा न लें।
तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या लगातार खांसी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।