{"_id":"6a683e2a7596b1ab0703ca87","slug":"road-accident-on-purvanchal-expressway-driver-and-helper-injured-after-truck-rams-into-stationary-truck-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर खड़े ट्रक में घुसा, चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर खड़े ट्रक में घुसा, चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल
Tue, 28 Jul 2026 10:59 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:59 AM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में खड़े ट्रक में अनियंत्रित ट्रक पीछे से घुस गया, हादसे में ट्रक का चालक और परिचालक बुरी तरह केबिन में फंसकर घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे जा टकराया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
हादसा सुबह करीब 5:30 बजे एक्सप्रेसवे के 308 किलोमीटर पर धरवार कला गांव के सामने हुआ। सुरक्षा अधिकारी गजानंद सिंह ने बताया कि बिहार से सरिया (छड़) लादकर लखनऊ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व परिचालक उसमें फंस गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे की बचाव टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद भेजा। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान चालक सुधीर कुमार पुत्र इंद्रपाल यादव, निवासी उस्मानपुर सहादतनगर, थाना पिहानी, जिला हरदोई तथा परिचालक दीपक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सुरक्षा अधिकारी गजानंद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद जिस ट्रक से टक्कर हुई, वह मौके से चला गया। क्षतिग्रस्त ट्रक को हाइड्रा की मदद से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।