फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Husband murders wife in Ghazipur

बीच सड़क पर बीवी का मर्डर: छेड़छाड़, जेल और कत्ल, पहले पति को छोड़ हनी से की शादी, अब प्रेमी ने इसलिए मार डाला

Tue, 28 Jul 2026 10:37 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 28 Jul 2026 10:37 AM IST
सार

यूपी के गाजीपुर में बीच बाजार हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी वहीं खड़ा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Husband murders wife in Ghazipur
Ghazipur Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर थाना इलाके के मुबारकपुर कुदुरतुल्ला गांव स्थित बाजार में सोमवार शाम 7.30 बजे पति हनी राम ने पत्नी कुसुम विश्वकर्मा (30) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी खून से सना चाकू लेकर कुछ दूरी स्थित किराये मकान में सो रही छह महीने की बेटी को लेने पहुंचा। 
विज्ञापन


उसे गोद में उठाकर फिर से घटनास्थल पर जाकर खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को छेड़खानी के आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार की सुबह हनी राम का शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


महिला के साथ उसकी पत्नी कुसुम भी थाने गई थी। देर शाम जमानत कराकर पहुंचने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि दयालपुर निवासी कुसुम विश्वकर्मा (30) ने पहले पति को छोड़कर दो वर्ष पूर्व गुरैनी निवासी हनी राम से कोर्ट मैरिज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पति-पत्नी छह महीने की बेटी के साथ मुबारकपुर कुदुरतुल्ला गांव स्थित बाजार में एक किराये के मकान में रहने लगे। वहीं, पत्नी कुसुम विश्वकर्मा किराये के मकान में ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जबकि पति हनी राम एक आरर्केस्ट्रा का संचालन करता था।

26 जुलाई को एक महिला ने हनी राम पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके बाद कुसुम विश्वकर्मा भी उस महिला के साथ तहरीर लेकर सुबह अपने पति हनी राम के खिलाफ थाने पहुंच गई थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर की छानबीन की गई तो पता चला कि महिला हनी राम के खिलाफ झूठा आरोप लगा रही है। इसके बाद दूसरे दिन 27 जुलाई को हनी राम का शांतिभंग में चालान कर दिया गया था। देर शाम जमानत कराकर हनी राम किराये के मकान में पहुंचा और पत्नी कुसुम विश्वकर्मा को चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। 

प्रेमी ने बीच बाजार काट दिया गला
महिला जान बचाने के लिए करीब 100 मीटर दूर ही भाग पाई थी। इस बीच हनी राम ने पत्नी कुसुम के गले पर चाकू से कई वार किए। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक कुसुम की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पति हनी राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पहले पति को छोड़कर हनी से किया प्रेम, साथ रहने के बाद शादी से इन्कार किया तो केस कर भेजा जेल, समझौते के बाद की कोर्ट मैरिज
मुबारकपुर कुदुरतुल्ला गांव के बाजार में महिला की हत्या से लोग कांप उठे। घटना स्थल पर खून फैला देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। करीब चार वर्ष पूर्व पहले पति को छोड़ महिला जब प्रेमी रविकांत उर्फ हनी राम के साथ रहने का फैसला लिया तो उसे इसका थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही वर्षों में प्रेमी ही उसके जीवन को समाप्त कर देगा।
 

शादी के लिए भी महिला ने करीब तीन वर्ष पूर्व पति को जेल भेजा था, फिर समझौता होने के बाद कोर्ट मैरिज की थी। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के भाई ने जानकारी दी कि महिला की 2010 में शादी आजमगढ़ में हुई थी। पहले पति से आठ वर्ष की बेटी है, जो ननिहाल में रहती है। 2022 में महिला का रविकांत से प्रेम हुआ। 

इसके बाद महिला पति को छोड़कर प्रेमी रविकांत उर्फ हनी राम के पास रहने लगी। जब शादी से प्रेमी हनी ने इन्कार कर दिया तो महिला ने उसके खिलाफ 2023 में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद दोनों पक्षों में शादी की बात पर समझौता हो गया था। 2024 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों का परिवार से कोई मतलब नहीं था। ऐसे में दोनों किराये के मकान में रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed