सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RSS's path sanchalan emphasizes discipline, organization and nation building

Azamgarh News: आरएसएस के पथ संचलन में अनुशासन संगठन व राष्ट्र निर्माण पर जोर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
RSS's path sanchalan emphasizes discipline, organization and nation building
लालगंज के रामलीला मैदान में आरएसएस का पथसंचलन। संवाद
विज्ञापन
देवगांव। नगर पंचायत लालगंज के रामलीला मैदान परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तपस्वी, अनुशासित और देशभक्त लोगों का संगठन है।
Trending Videos

उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि संगठन का सदस्य बनने के बाद गणवेश, व्यवहार और आचरण में अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि समाज की अनेक अपेक्षाएं संगठन और उसके कार्यकर्ताओं से जुड़ी रहती हैं। ऐसे में हर स्वयंसेवक का आचरण संगठन की पहचान बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष चैत्र मास से प्रारंभ होता है, जिसे मधुमास भी कहा जाता है। नववर्ष के आगमन के साथ प्रकृति और मौसम में भी बदलाव दिखाई देता है, जो इसकी महत्ता को प्रमाणित करता है। उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय संस्कृति और परंपरा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि है और इसी दिन अनेक महापुरुषों के जन्म से जुड़े प्रसंग भी बताए जाते हैं।
कार्यक्रम में विभाग संघ चालक सुरेश, नगर संघ चालक दिनेश, जिला प्रचारक आलोक, अतुल, नगर कार्यवाह आदर्श, सह नगर कार्यवाह सुशील, जिला व्यवस्था प्रमुख चंदन, उमाशंकर, इंद्रसेन, अनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह समेत अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed