फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shivpal Yadav said New Education Policy failed students shattered government arrogance in Azamgarh

आजमगढ़ में शिवपाल यादव: भाजपा पर किया हमला, बोले- नई शिक्षा नीति विफल, छात्रों ने सरकार का तोड़ा अहंकार

Tue, 28 Jul 2026 04:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 28 Jul 2026 04:43 PM IST
सार

Azamgarh News: शिवपाल यादव ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चला तो सपा आंदोलन करेगी। कहा कि छात्रों के साथ सड़क पर उतरेंगे। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav said New Education Policy failed students shattered government arrogance in Azamgarh
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए नई शिक्षा नीति को पूरी तरह विफल बताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है। हालिया छात्र आंदोलनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों ने सरकार का अहंकार तोड़ने का काम किया है और इसके लिए वे उन्हें बधाई देते हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय पर संभावित बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलाया गया तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। छात्र भी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और पार्टी छात्रों के साथ मिलकर इसका विरोध करेगी। जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं पर गंभीर धाराएं लगाकर जेल भेजना गलत है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में बुलडोजर चलाकर लोगों के घर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बुलडोजर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी के टूटने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले से अधिक मजबूत होकर उभरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से सेना के हवलदार का निधन, गांव में पसरा मातम

उन्होंने राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी के कितने विधायक बचे हैं। साथ ही आरोप लगाया कि उनकी पार्टी का एक विधायक पेपर लीक मामले में आरोपी है और उसे भी जेल जाना चाहिए। निजामाबाद विधानसभा सीट से दिवंगत विधायक आलमबदी आजमी के पुत्र को टिकट दिए जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि उनका आशीर्वाद आलमबदी आजमी के पुत्र बाबू के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed