{"_id":"6a84a9d7ee4f71fcca05c5c7","slug":"sp-wont-form-the-government-in-2027-rajbhar-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155596-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 में सपा की सरकार नहीं बनने वाली : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 में सपा की सरकार नहीं बनने वाली : राजभर
विज्ञापन
अहरौला ग्राम सभा में लोगों की समस्याओं को सुनते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को अहरौला पहुंचे। उन्होंने कस्बा निवासी बालचंद प्रजापति के आवास पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश के कार्यकाल में प्रदेश में एक हजार दंगों का दाग है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को ही डुबो रहे हैं और उनके बयान देश को तोड़ने वाले होते हैं।
राम मंदिर चंदा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीनचिट मिलने के सवाल पर राजभर ने कहा कि जो दोषी थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा सीटों पर एनडीए का कब्जा होगा।
बाकरकोल गांव के रामदुलार राजभर ने दरवाजे के पास बिना आवंटन कब्रिस्तान बनाए जाने और शव दफन करने की शिकायत की। वहीं, पकड़ी गांव के सुशील बरनवाल ने जल निकासी की समस्या से घर के आसपास जलभराव की शिकायत की।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया। मंत्री ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, हरिबदन प्रजापति, बालचंद प्रजापति, डॉ. रामगुलाम प्रजापति, अनिल सोनकर आदि मौजूद रहे।