पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The moral and cultural values taught to children at the children's etiquette camp

Azamgarh News: बाल संस्कार शिविर में बच्चों को बताए नैतिकता और संस्कृति के संस्कार

Sun, 28 Jun 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The moral and cultural values taught to children at the children's etiquette camp
भारत विकास परिषद की इलीट शाखा के शिविर में बच्चों को वितरित की गई शिक्षा सामग्री। श्रोत-संगठन
भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश सिंह की 126वीं जयंती पर परिषद की इलीट शाखा की ओर से नगर के गोला मंडी स्थित बिहारी जी मंदिर परिसर में दो दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। साथ ही उन्हें जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक संस्कारों का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया। बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता के उपदेशों से परिचित कराया गया। महिला सहभागिता प्रमुख मनीला अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को देश का आदर्श नागरिक बनाने के लिए उनमें बचपन से ही नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के संस्कार शिविरों का आयोजन करती रहेगी। संस्थापक की जयंती एवं निर्जला एकादशी पर परिषद की ओर से मंदिर परिसर के बाहर सेवा स्टॉल भी लगाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं जरूरतमंदों के बीच हलवा, शीतल जल और ठंडा शरबत वितरित किया। इस दौरान अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, गगन अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, सुमन बरनवाल, संजू अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, लतिका अग्रवाल, योगिता अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed