फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transformation of women showcased in a comedy play.

Azamgarh News: हास्य नाटक में दिखा महिलाओं का बदलाव

Thu, 24 Sep 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Transformation of women showcased in a comedy play.
सुहेलदेव विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के नाटक की प्रस्तुति देते हुए। स्रोत-विवि
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने अभिनय और संवादों के जरिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके प्रभावों को मंच पर जीवंत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों पर आधारित प्रस्तुतियां भी दी गईं। विद्यार्थियों ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी रोचक अंदाज में दी।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आए बदलावों पर केंद्रित हास्य नाटक आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने संवाद और हास्य के माध्यम से योजनाओं से महिलाओं को मिले लाभों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों के मंचन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. देवेंद्र पांडेय, डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. शिखर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन डॉ. शिवांगी सिंह ने किया। प्रतियोगिता में विजेताओं के चयन के लिए डॉ. वंशिका गुप्ता, डॉ. रूपल, डॉ. प्रशांत और डॉ. अंकुर श्रीवास्तव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed