आजमगढ़: खेत से घर लौट रही बच्ची से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची के साथ सोमवार रात दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने खेत में 11 वर्षीय पुत्री के साथ गन्ने की छिलाई का कार्य कर रही थी। काम खत्म होने के बाद महिला तो घर चली आई लेकिन उसकी पुत्री और उसके ननद का लड़का खेत में रुका था। उसके जाने के बाद जब बच्ची घर लौट रही थी तो गांव के ही दो लड़के उसे सरसों के खेत में खींच ले गए।
उसके साथ आया लड़का (फुफेरा भाई) उन लड़कों से भिड़ गया। आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और मौका देखकर लड़का भाग गया। उसने घर जाकर घटना की जानकारी दी। घटना सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और आनन-फानन कुछ लोग इकट्ठा होकर खेत की तरफ दौड़े।
इतने में दोनों युवक उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गए। बच्ची रोते हुए घर आ रही थी कि रास्ते मे ही परिजनों ने उसे देख लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। अतरौलिया प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
उधर पीड़िता की मां ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।