{"_id":"69dd4b476dcd4f6e88078f6c","slug":"10-month-old-child-dies-after-falling-from-bed-while-playing-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-150020-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बेड पर खेलते समय गिरने से दस माह के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बेड पर खेलते समय गिरने से दस माह के बच्चे की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल (बागपत)। कस्बे में रविवार रात एक दुखद घटना में बेड पर खेलते हुए दस महीने के बच्चे विक्रम की नीचे गिरने से मौत हो गई। हादसे के समय बच्चे के परिजन कमरे से बाहर थे और उन्होंने उसे बेड पर अकेला खेलने के लिए छोड़ दिया था। बच्चे की असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।
रटौल के रहने वाले प्रेम का बेटा विक्रम रविवार रात घर में बेड पर खेल रहा था। परिजन कमरे से बाहर थे, तभी बच्चा बेड से नीचे गिर गया। परिजनों ने देखा तो दौड़कर उसे उठाया, जो बेहोशी की हालत में था। इसके बाद बच्चे का निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। प्रेम के परिवार में दो बेटे और दो बेटी थीं, जिसमें विक्रम सबसे छोटा था।
-बच्चों को इस तरह न छोड़ें अकेला
बेड से गिरकर दस माह के बच्चे की मौत की घटना होने पर चिकित्सकों ने भी सलाह दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि छोटे बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बेड पर इस तरह बच्चों को अकेला न छोड़ा जाए। बच्चे अगर कहीं खेल रहे हैं तो उन पर नजर रखें। सावधानी बरतनी जरूरी ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Trending Videos