{"_id":"69f1ead2a250f8011b017898","slug":"training-was-provided-on-how-to-preserve-pickles-and-jams-without-the-use-of-chemical-substances-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-150845-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अचार और जैम को रासायनिक पदार्थों के बिना सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अचार और जैम को रासायनिक पदार्थों के बिना सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर के जनता वैदिक कॉलेज में चल रहा है कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षुओं को बिना रासायनिक पदार्थों का प्रयोग किए खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षक डॉ. अनुपम तिवारी ने अमरूद से जैम बनाने की पहले विधि बताई, फिर बनाकर दिखाया। इसके बाद प्रशिक्षुओं से भी अपने सामने जैम तैयार कराया। उन्होंने मिर्च, गाजर, मूली, करेला, अदरक, गाजर, कटहल आदि का अचार बनाना सिखाया। वहीं कई तरह के पेय पदार्थ बनाने का भी प्रशिक्षण दिया। डॉ. अभय विक्रम ने आड़ू का जैम समेत कई उत्पाद बनाने के बारे में जानकारी दी। बताया कि इन सभी उत्पादों को बिना किसी रासायनिक पदार्थों का प्रयोग करे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस मौके पर डॉ. अमरपाल सिंह, डॉ. एमएस राठी, डॉ. सौरभ सिंह, विजय, राहुल, सोनिया, मोनिका आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos