सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young Man Commits Suicide by Jumping from Elevated Road in Front of Wife and Son

Baghpat News: पत्नी और बेटे के सामने एलिवेटेड सड़क से कूदकर युवक ने जान दी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Young Man Commits Suicide by Jumping from Elevated Road in Front of Wife and Son
विज्ञापन
खेकड़ा। पिलाना गांव से चार दिन पहले लापता हुए एक व्यक्ति ने बुधवार शाम दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड सड़क से कूदकर अपनी जान दे दी। मुकेश (45) ने अपनी पत्नी और बेटे के सामने छलांग लगाई, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जबकि पत्नी ने मुकेश की मानसिक हालत ठीक न होने की बात कही है।
Trending Videos


पिलाना गांव निवासी मुकेश चार दिन पहले घर से लापता हो गए थे और उनके परिजन तभी से उनकी तलाश कर रहे थे। पत्नी अंजू ने सिंघावली अहीर थाने में मुकेश की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बुधवार शाम पिलाना गांव निवासी संदीप त्यागी ट्रॉनिका सिटी से लौट रहे थे। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड सड़क पर खेकड़ा तहसील के पास मुकेश को देखा। संदीप ने मुकेश से पूछताछ की, जिसके बाद मुकेश वहां से चला गया। इसके बाद संदीप त्यागी ने मुकेश के परिजनों को फोन कर एलिवेटेड सड़क पर मिलने की जानकारी दी। कुछ देर बाद मुकेश की पत्नी अंजू, बेटा हिमांशु और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। वे मुकेश को घर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी मुकेश ने अचानक एलिवेटेड मार्ग से छलांग लगा दी। 20 फीट की ऊंचाई से नीचे सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा ने इस बात की पुष्टि की है कि मानसिक हालत ठीक न होने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed