सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   More than five trains ran late, causing inconvenience to passengers.

Baghpat News: पांच से अधिक ट्रेनें रहीं लेट, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
More than five trains ran late, causing inconvenience to passengers.
विज्ञापन
बड़ौत। बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर पांच से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 45 मिनट से एक घंटा देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
Trending Videos

यात्रियों को बड़ौत स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन संख्या 64091 सुबह 5:59 मिनट के बजाय 6:30 बजे पहुंची। इसी तरह ट्रेन संख्या 44023 सुबह 7:01 बजे के स्थान पर 7:40 बजे स्टेशन पर आई। ट्रेन संख्या 74021 भी सुबह 8:56 बजे के बजाय 9:30 बजे पहुंची। ट्रेन संख्या 64025 अपने निर्धारित समय 10:16 के स्थान पर 11 बजे बड़ौत स्टेशन पर पहुंची। इन चार ट्रेनों के अलावा, दो अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से बड़ौत स्टेशन पर पहुंचीं। कुल मिलाकर, बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। यह स्थिति यात्रियों के लिए असुविधाजनक साबित हुई। कई यात्रियों को अपने दैनिक कार्यों के लिए देर हुई। अमित, अजय, रोहित और विनोद जैसे कई यात्रियों ने समय पर ट्रेनों के संचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रेनों की लेटलतीफी से उनके दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकतर ट्रेनों का नीयत समय से संचालन किया जाता है। किन्हीं कारणों से कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से लेट हो जाती हैं। -सुरेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed