सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Female students are taking strides towards success in Kabaddi and Kho-Kho.

Baghpat News: कबड्डी और खो-खो में सफलता की तरफ बढ़ रहे छात्राओं के कदम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Female students are taking strides towards success in Kabaddi and Kho-Kho.
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन कॉलेज की छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। कई छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। हाल ही में, कॉलेज की छह छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय कबड्डी टीम में हुआ है, जबकि एक छात्रा राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चुनी गई है।
Trending Videos




कॉलेज में हाल ही में विश्वविद्यालय सर्किल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें अनु राठी, मनु, निधि, श्रुति, सोनम और लक्ष्मी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनके प्रदर्शन के आधार पर इन्हें विश्वविद्यालय टीम में शामिल किया गया। इन छात्राओं का लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करना है। वहीं, कॉलेज की छात्रा दिया तोमर ने खो-खो में भी शानदार प्रदर्शन किया है। दिया तोमर का चयन राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कॉलेज के खेल विभाग के डॉ. केजी पांडेय और डॉ. डीसी मौर्य ने बताया कि छात्राएं खेलों में रुचि ले रही हैं। उनकी संख्या में वृद्धि हो रही है और वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। शिक्षक भी छात्राओं के साथ उनकी मेहनत को देखते हुए पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेल वही चुनना चाहिए, जिसमें खिलाड़ी की अधिक रुचि हो, तब जाकर अभ्यास शुरू करना चाहिए। लक्ष्य बनाकर की गई मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलता है। -दिया तोमर

लड़कियां आज खेलों में लड़कों से कम नहीं हैं। विश्वविद्यालय स्तरीय कबड्डी टीम के लिए कॉलेज से 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिनमें छह लड़कियां शामिल थीं। -अनु राठी



-इस तरह जीते पदक
-कॉलेज में 2024-25 में हुई महाविद्यालय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अनु राठी, मनु, निधि, श्रुति ने स्वर्ण पदक
-कॉलेज में विश्वविद्यालय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

-हरियाणा के हिसार में मार्च 2026 में हुई ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग
-कॉलेज में 2025 में आयोजित हुई महाविद्यालय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दिया तोमर ने स्वर्ण पदक

-खुर्जा में मार्च 2026 में आयोजित हुई विश्वविद्यालय स्तरीय खो-खो प्रतियाेगिता में दिया तोमर ने स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed