{"_id":"6a441ec52cb0e3249105c572","slug":"1900-meters-of-wire-stolen-from-22-electricity-poles-in-khekra-forest-baghpat-news-c-28-1-bag1001-154407-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेकड़ा जंगल में बिजली के 22 खंभों से 1900 मीटर तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेकड़ा जंगल में बिजली के 22 खंभों से 1900 मीटर तार चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। कस्बे के जंगल में सोमवार रात चोरों ने बिजली लाइन के 22 खंभों से 1900 मीटर तार चोरी कर लिया। इस चोरी से पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। तार चोरी होने से 20 से अधिक नलकूपों से फसलों की सिंचाई ठप हो गई है।
मंगलवार सुबह खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने पुलिस और ऊर्जा निगम के अफसरों को चोरी की जानकारी दी। किसान यशपाल, देवेंद्र और हरिकिशन ने बताया कि सुबह सिंचाई करने पहुंचे तो बिजली आपूर्ति ठप मिली। जंगल में जाकर देखने पर उन्हें 22 खंभों से तार गायब मिले। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर जांच पड़ताल की और नुकसान का आकलन किया। राजीव कुमार ने पुष्टि की कि 22 खंभों से 1900 मीटर तार चोरी हुआ है। इस तार की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
-दो बार चोरी हो चुके तार
कस्बे के जंगल में बिजली लाइन के तार चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। इसके चलते पिछले कुछ दिनों में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। चोरी नहीं रोक पाने पर एसपी ने रटौल चौकी प्रभारी एसआई भुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
वर्जन-
बिजली लाइन के तार चोरी करने के मामले में जांच शुरू कर दी है। चोरों को पकड़ने के लिए कई टीमों को लगाया गया है, जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। -रोहन चौरसिया, सीओ