फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: पुरा महादेव में श्रावणी मेला शुरू, किया जलाभिषेक

Mon, 10 Aug 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
cultural news
हर हर महादेव:- बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में रविवार को जला​भिषेक करते कांवड़िये। संवाद
बागपत/बालैनी। पुरा महादेव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाला चार दिवसीय श्रावणी मेला रविवार से शुरू हो गया। मंदिर में पहले दिन 30 हजार कांवड़ियों व शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। वहीं अफसरों ने भी मंदिर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पुरा गांव स्थित ऐतिहासिक परशुरामेश्वरम महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष शिवरात्रि के अवसर पर चार दिवसीय श्रावणी मेला लगता है। इसमें लाखों की संख्या में कांवड़िये और शिवभक्त भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करते हैं। मंदिर की मान्यता है कि जो भक्त यहां सच्चे मन से आता है, उसकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। पुरा महादेव मंदिर में मेले के पहले दिन रविवार को सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु व कांवड़िये लाइन में लगने शुरू हो गए थे। कांवड़ियों और शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर अपने परिवार में सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि पहले दिन करीब 30 हजार शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। उनके अनुसार शिवरात्रि से पहले ही रात में शिवभक्तों की भीड़ आनी शुरू हो जाएगी और 15 लाख से अधिक शिवभक्तों के आने की संभावना है।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण : बालैनी में पुरा महादेव मंदिर में रविवार को डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया। फिर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, गर्भ गृह, पार्किंग, कंप्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को ठीक से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कहा कि मंदिर आने वाले सभी कांवड़ियों का जलाभिषेक आराम से हो इसलिए सभी लोग उनका जलाभिषेक कराने में मदद करें। इस दौरान मंदिर एडीएम विनीत उपाध्याय, एएसपी प्रवीण चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed