{"_id":"6a690cc91f526dffef078ef8","slug":"20-mm-of-rain-fell-power-was-cut-off-in-the-city-and-118-villages-and-water-entered-shops-and-homes-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-156080-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 20 मिमी हुई बारिश, शहर और 118 गांवों में बत्ती रही गुल, दुकानों-घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 20 मिमी हुई बारिश, शहर और 118 गांवों में बत्ती रही गुल, दुकानों-घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश के कारण शहर और करीब 118 गांवों में बिजली गुल हो गई, जिससे परेशानी हुई। इसके अलावा कई घरों व दुकानों में पानी घुसने से भी जनजीवन प्रभावित हुआ।
बारिश मंगलवार सुबह शुरू हुई और दोपहर तक लगातार जारी रही, जिसके बाद रुक-रुककर होती रही। शाम तक कुल 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जो 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं बिजली लाइनों में फाॅल्ट होने के कारण शहर और लगभग 118 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, रटौल, छपरौली, दोघट, दाहा, काठा, असारा, पांची, गौसपुर, हिसावदा, बिनौली, पांची, हिम्मतपुर सुजती, गांगनौली, पुसार, बामनौली आदि में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है।
-विद्युत लाइनों में हुए फॉल्ट, शहर से गांवों तक गुल हुई बत्ती
जिले में हुई बारिश के कारण विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट आ गए। इससे बागपत सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बागपत शहर में छह घंटे बाद बिजली बहाल हुई। हालांकि शहर में दिनभर लगातार कटौती जारी रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी और अमीनगर सराय में बिजली गुल रही। रटौल, चांदीनगर, हिसावदा, सिंघावली अहीर, बिनौली, दोघट और दाहा जैसे अन्य स्थानों पर भी आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम के कर्मियों ने फाल्ट ठीक करने का काम शुरू किया। अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि अधिकतर जगहों पर फाॅल्ट ठीक कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ स्थानों पर अभी भी फाॅल्ट बचे हैं। वहां कर्मी लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
--
-फसल को पहुंचा लाभ, किसानों के चेहरे खिले
क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों में खुशी है। यह गन्ना, धान, मक्का और सब्जियों की फसलों के लिए लाभदायक है। जिला कृषि अधिकारी बाल गोबिंद यादव ने बताया कि इन फसलों को पानी की अधिक आवश्यकता थी। बारिश का पानी फसलों को लाभ पहुंचाएगा। अब किसानों को पूरे सप्ताह सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
--
-50 से अधिक वाहन खराब, बाइक सवार गिरे
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के पास बारिश का पानी दो फीट तक भर गया। इससे 50 से अधिक वाहन खराब हो गए। कई बाइक सवार फिसलकर घायल हुए। लोगों को वाहनों को धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ा। उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
--
घरों व दुकानों में घुसा पानी, लोग परेशान
अग्रवाल मंडी टटीरी। मंगलवार सुबह हुई बारिश के कारण कस्बे में जलभराव हो गया। मेरठ-बागपत मार्ग और आर्य समाज रोड पर दो से तीन फीट पानी भर गया। इससे दुकानों और घरों में पानी घुस गया। स्थानीय निवासियों ने पानी निकासी की व्यवस्था न होने को परेशानी का कारण बताया। कस्बा निवासी राजू व इरशाद ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
--
बारिश से सब्जियों को पहुंचा नुकसान
रटौल। बारिश के कारण रटौल, लहचौड़ा, गौना, पांची, ढिकौली, ललियाना आदि गांव में जलभराव से लोग परेशान रहे। खेतों में लोकी, तोरई जैसी सब्जियों की फसलें नष्ट हो गईं। किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, ईंख, धान और ज्वार की फसलों को लाभ पहुंचा है। अब किसानों को सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बारिश से धंसी इंटरलॉकिंग, मरम्मत की मांग
बिनौली। बिनौली गांव के मुख्य बाजार में बारिश के कारण इंटरलाॅकिंग मार्ग धंस गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। संजीव धामा समेत अन्य ग्रामीणों ने हादसे की आशंका जताई। प्रधान रेणु धामा ने जल्द मरम्मत कराने की बात कही है। संजीव धामा, राजीव धामा, आनंद, डॉ. महिपाल, नकुल, भोपाल आदि ने बताया कि सड़क धंसने से हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
--
मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का खतरा
डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। पानी में मच्छर पनपने से मलेरिया, डेंगू व टायफाइड जैसी बीमारी फैलने का खतरा बन जाएगा। इसलिए लोगों को अपने आसपास सफाई पर ध्यान रखना होगा।