फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: BJP leader's son commits suicide after dispute with pregnant wife

Baghpat: भाजपा नेता के बेटे ने गर्भवती पत्नी से विवाद होने पर की आत्महत्या, फोन पर ये कही थी आखिरी बात

Sun, 09 Aug 2026 04:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 09 Aug 2026 04:47 PM IST
सार

देशराज मोहल्ला निवासी नीरज कश्यप की शादी तीन साल पहले गौरीपुर जवाहर नगर निवासी अंजलि से हुई थी। दोनों की एक बेटी है और अंजलि आठ माह की गर्भवती है। नीरज की मौत होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Baghpat: BJP leader's son commits suicide after dispute with pregnant wife
नीरज की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी नीरज कश्यप (30) ने रविवार को अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



 

भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष सहदेव ने बताया कि करीब तीन साल पहले उनके बेटे नीरज की शादी गौरीपुर जवाहर नगर निवासी अंजलि से हुई थी। उनके दो वर्ष की बेटी शानवी है, जबकि अंजलि आठ माह की गर्भवती है। सहदेव के अनुसार तीन अगस्त को किसी बात को लेकर नीरज और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया था। 
अंजलि नीरज के साथ गौरीपुर में ही रहने के लिए कहती थी, जबकि नीरज इसके लिए तैयार नहीं था। विवाद के बाद अंजलि कोतवाली में तहरीर देकर अपने मायके गौरीपुर जवाहर नगर चली गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि नीरज ने फोन पर पत्नी से बात करते हुए कहा था कि उसने कभी उसके साथ मारपीट नहीं की, फिर उसके साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। रविवार को नीरज ने अपने घर के ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उस फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, जहां नीरज को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। नीरज की पत्नी अंजलि और उसके परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी देखें...
नसीम हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में युवक को बुगदे से काटने वाला सिरफिरा आशिक मुठभेड़ में पकड़ा, पत्नी भी गिरफ्तार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed