सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A councilor's son, along with his friends, beat up a fruit vendor and his sons.

Baghpat News: सभासद के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर फल विक्रेता और उसके बेटों को पीटा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A councilor's son, along with his friends, beat up a fruit vendor and his sons.
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में सोमवार को नामित सभासद के बेटे और उसके दोस्तों ने एक फल विक्रेता और उसके दो बेटों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में फल विक्रेता सतपाल, उनके बेटे सुमित और वीशु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चार हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Trending Videos

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सतपाल ने बताया कि वह कस्बे में फलों की ठेली लगाता है। सोमवार को नगर पंचायत टटीरी के नामित सभासद का बेटा उसकी ठेली पर केले लेने के लिए पहुंचा। सतपाल का आरोप है कि केले के दाम को लेकर युवक ने अभद्रता शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। कुछ देर बाद ही वह अपने साथियों के साथ ठेली पर पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए हमला बोल दिया। बचाव में आए बेटे सुमित व वीशु को भी पीटकर घायल कर दिया और फल सड़क पर गिरा दिए। वहीं एक व्यक्ति को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed