फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A person's behavior defines their identity: Anubhuti Mata

मनुष्य का व्यवहार ही बनाता है उसकी पहचान : अनुभूति माता

Tue, 03 Nov 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A person's behavior defines their identity: Anubhuti Mata
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
विज्ञापन

फोटो नंबर 02केएआर 1

संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में सोमवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।

विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और कष्ट निवारक क्रियाओं से हुई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव ईमानदारी से कार्य करने चाहिए। किसी के साथ छल कपट नहीं करना चाहिए। ईमानदार व्यवहार ही मनुष्य की मजबूत पहचान बनाता है। द्वेष भावना और छल कपट करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी कामयाब नहीं होता। सभी को नियमित रूप से भगवान की भक्ति कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। इस मौके पर त्रिलोक चंद जैन, श्याम लाल जैन, नवीन जैन, विनोद जैन, दिनेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed